Search

 
 
 

डुमरिया : कालाबाजारी की आशंका पर चावल लोड पिकअप वैन को ग्रामीणों ने किया जब्त

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा पंचायत के कोलाबाड़िया के ग्रामीणों ने रविवार रात को राशन दुकान से चावल ले जाते हुए पिक अप वैन को कालाबाजारी के आरोप में पकड़ लिया. पिक अप वैन में बोरियों में भरा राशन दुकान का चावल चावल था. सूचना पाकर पुलिस वहां के लिए रवाना हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : सीआईएससीई">https://lagatar.in/lohanagari-dominates-cisce-board-results-rusil-kumar-becomes-national-topper/">सीआईएससीई

बोर्ड रिजल्ट में लौहनगरी का रहा दबदबा, रुसील कुमार बने नेशनल टॉपर

साधारण बोरी में भरकर ले जाया जा रहा था अनाज

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो माह का अनाज वितरित नहीं किया गया है. राशन दुकानदार बुरुटोला महिला समूह चटानीपानी के घर से राशन के चावल को साधारण बोरी में भरकर पीकअप वैन में लोड किया जा रहा था. ग्रामीणों ने गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी को रोक लिया. अनाज को गाड़ी समेत प्रधान के घर में रखा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना डुमरिया थाना को दी गयी है.पुलिस वहां के लिए रवाना हो चुकी है. इस संबंध में डुमरिया प्रभारी एमओ सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा राशन जब्त करने की सूचना प्राप्त हुई है. सोमवार सुबह को इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर ग्राम प्रधान ओपेन सोरेन, दिनेश सोरेन, सुनील सोरेन, सुभाष सोरेन, दिकू किस्कू, महेश्वर सोरेन, जादू सोरेन, चंद्र मोहन सोरेन, ठाकुर दास मुर्मू, माहा किस्कू समेत ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही