Search

 
 
 

Dumka : डॉक्टर के सुसाइड स्टेटस से मचा हड़कंप, पुलिस ने होटल के कमरे से सुरक्षित निकाला, नशे में धुत मिले

Dumka News  : गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले (6 नवंबर) रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा करने के बाद आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद दुमका के डॉक्टर का आत्महत्या से जुड़ा स्टेटस सामने आने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बिना देर किए कार्रवाई की.
 
होटल के कमरे में पहुंची पुलिस

Dumka News  :  झारखंड के दुमका में एक डॉक्टर ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का स्टेटस लगाकर बचाने की गुहार लगाई. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और होटल में जाकर डॉक्टर को कमरे से सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जाता है कि डॉक्टर मनीष भारती नशे में धुत थे.

 

स्टेटस लगाकर बताई थी आत्महत्या की बात

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मनीष भारती दुमका में एक निजी क्लीनिक चलाते हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी और लोगों से बचाने की अपील की थी. डॉक्टर ने अपने स्टेटस में लिखा कि वो होटल के कमरा नंबर 108 में हैं और आत्महत्या करने जा रहे हैं.

 

स्टेटस देखने के बाद उनके करीबियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने इसकी जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम परिजनों के साथ उस होटल में पहुंची, जहां डॉक्टर मनीष भारती शराब के नशे में मिले. पुलिस ने उनसे इस तरह का स्टेटस लगाने के पीछे की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन नशे में होने के कारण वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके. 

 

दुमका नगर थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि सोशल मीडिया स्टेटस की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को होटल भेजा गया था. डॉक्टर की स्थिति ठीक है. उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है. (इसे भी पढ़े...जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, CRPF चौकी हमले में शामिल रहा लश्कर कमांडर लतीफ को सुरक्षाबलों ने घेरा)

 

निशा भगत मामले के बाद पुलिस तत्पर

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले (6 नवंबर) रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा करने के बाद आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद दुमका के डॉक्टर का आत्महत्या से जुड़ा स्टेटस सामने आने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बिना देर किए कार्रवाई की. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही