Search

 
 
 

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, CRPF चौकी हमले में शामिल रहा लश्कर कमांडर लतीफ को सुरक्षाबलों ने घेरा

Lagatar Desk :  जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों को कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में स्थित एक मस्जिद में लश्कर कमांडर लतीफ अहमद भट के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.
 
सुरक्षाबल तैनात

Lagatar Desk :  जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.  बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ अहमद भट को घेर लिया है. वह 11 नवंबर को नौपुरा मीर बाजार में CRPF चौकी पर हुए हमले में शामिल था.

 

सुरक्षाबल के जवान कमांडर लतीफ को आत्मसमर्पण के लिए कह रहे हैं, लेकिन वो सरेंडर करने से इनकार कर रहा है. खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही थी. (इसे भी पढ़ें...झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा को महिलाओं ने पीटा, बाल भी खींचे...)

 

 

खुफिया इनपुट के बाद शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों को कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में स्थित एक मस्जिद में लश्कर कमांडर लतीफ अहमद भट के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

 

बुधवार सुबह करीब चार बजे तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का सामना आतंकवादी से हो गया. इसके बाद इलाके में दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने उसे बाहर आकर आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया, लेकिन उसने हथियार डालने के बजाय गोलीबारी जारी रखी. 

 

सोमवार को मारा गया था लतीफ का साथी उमर निसार डार

बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी कुलगाम के लारू इलाके में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें लश्कर आतंकी उमर निसार डार मारा गया था. जबकि एक अन्य आतंकवादी घायल हुआ था. उमर निसार डार हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था और लतीफ अहमद भट का करीबी सहयोगी बताया जा रहा था. इसी मुठभेड़ में लतीफ भी घायल हुआ था. इसके बाद से ही सुरक्षाबल उसकी तलाश में जुटे थे. 

 

11 नवंबर को CRPF चौकी पर किया था हमला

गौरतलब है कि 11 नवंबर को कुलगाम जिले के नौपुरा मीर बाजार इलाके में हथियारों से लैस दो आतंकवादियों ने CRPF की एक चौकी पर गोलीबारी की थी. इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे. जांच में सामने आया था कि उमर निसार डार और लतीफ अहमद भट ने हमले से पहले मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम समेत कई इलाकों की रेकी की थी. इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही