Search

 
 
 

दुमका: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

 
Dumka: सरैयाहाट थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना एनएच 133 पर जमुनिया गांव के पास हुई. ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी रिंकू कुमार दास के रूप में हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए. शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गये. इसे भी पढ़ें- दिल्ली:">https://lagatar.in/delhi-shinde-fadnavis-meet-pm-modi-promise-to-take-maharashtra-to-new-heights/">दिल्ली:

PM मोदी से मिले शिंदे-फड़णवीस, महाराष्ट्र को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का वादा
मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से माथाकेशो गांव अपनी बहन से मिलकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे गैस सिलेंडर लोड ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही सरैयाहाट थाना प्रभारी अनुज यादव घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/spg-team-reached-deoghar-for-pm-modis-arrival-will-handle-security-arrangements/">पीएम

मोदी के आगमन को लेकर SPG की टीम पहुंची देवघर, संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही