Search

 
 
 

दुमकाः भाजपा ने जिले के सभी मंडलों में निकाली तिरंगा यात्रा

हाथों में तिरंगा लिये कार्यकर्ता वंदे मातरम का नारा लगाते चल रहे थे. सदर मंडल मंडल अध्यक्ष मनिलाल गृही के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा दुमका शहर के विजयपुर चौक से शुरू होकर दुधानी चौक होते हुए कुरूवा चौक पहुंचकर समाप्त हुई.
 

Dumka : भाजपा ने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत दुमका जिले के सभी मंडलों में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली. हाथों में तिरंगा लिये कार्यकर्ता वंदे मातरम का नारा लगाते चल रहे थे. सदर मंडल मंडल अध्यक्ष मनिलाल गृही के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा दुमका शहर के विजयपुर चौक से शुरू होकर दुधानी चौक होते हुए कुरूवा चौक पहुंचकर समाप्त हुई. मंडल अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने यात्रा के दौरान लोगों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की. यात्रा में जिला उपाध्यक्ष पिंटू साह, विमल मरांडी, मंडल महामंत्री बैजनाथ यादव, टिंकू गण, संतोष मल्लाह, कृष्ण मुरारी सुमन, कुश कुमार पाल, रवि राउत समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 रामगढ़ में मंडल अध्यक्ष नवल किशोर मांझी के नेतृत्व में यात्रा जोगिया से निकल कर रामगढ़ बाजार तह गई. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू ने तिरंगे को स्वतंत्रता, एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया. काठीकुण्ड मंडल में मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन के नेतृत्व में बाजार से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम में मंडल महामंत्री गणेश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालचंद पाल, मनोज नाग, जगतनारायण राय, राजू दत्ता, शम्भू पाल आदि शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही