Dumka: रस्सी से बंधा महिला का शव बरामद किया गया है. यह मामला दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के चोरबाटिया पत्थर खदान की है. जहां रविवार की सुबह एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. महिला लाल टी शर्ट व जीन्स पहने हुई है. महिला के पहनावे से किसी सभ्रांत घर की प्रतीत हो रही है. महिला ने मंगलसूत्र व कंगन,ब्रांडेड घड़ी पहनी है. महिला के शरीर पर रस्सी बंधा हुआ है. इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई, फिर उसके शव को घसीट कर पत्थर खदान के पास लाकर फेंक दिया गया है. मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ की गयी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें -हम">https://lagatar.in/we-will-oppose-the-uniform-civil-code-but-will-not-take-to-the-streets-maulana-arshad-madani/">हम
Uniform Civil Code का विरोध तो करेंगे, लेकिन सड़कों पर नहीं उतरेंगे : मौलाना अरशद मदनी
Uniform Civil Code का विरोध तो करेंगे, लेकिन सड़कों पर नहीं उतरेंगे : मौलाना अरशद मदनी
Leave a Comment