Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dumka : उपायुक्त ने निरीक्षण कर बैठक की, ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं सुंदर रखने की अपील

Advertisement
Advertisement
Dumka :  स्वच्छ भारत मिशन के निर्देशक सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने मंगलवार को मसलिया प्रखंड स्थित सपचाला पंचायत के पुरातन तसरिया गांव में कई योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. इस अवसर पर  उपायुक्त ने गांव में बने सामुदायिक शौचालय, व्यतिगत शौचालय, जल नल योजना के अंतर्गत घर-घर कनेक्शन, वर्मी कंपोस्ट, सोख्ता गड्ढे आदि का निरीक्षण किया. निर्देशक ने कई जर्जर व्यतिगत शौचालयों को मरम्मत कराने का निर्देश मसलिया बीडीओ पंकज कुमार रवि को दिया. इसे भी पढ़ें -शहर">https://lagatar.in/tribute-paid-to-martyr-soldiers-and-farmers-by-taking-out-candle-march-in-the-city/">शहर

में कैंडल मार्च निकाल शहीद जवानों और किसानों को दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी 

उपायुक्त ने जमीन पर ही चटाई बिछाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना. निदेशक ने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आप सभी की भी जिम्मेदारी है कि अपने गांव को साफ एवं स्वच्छ रखें. साफ-सफाई से बीमारी भी दूर रहती है. शौचालय का उपयोग खुद करें और दूसरों को भी करने के लिए जागरूक करें. गांव में कूड़ा कचरा के लिए कूड़ा दान का उपयोग करें, कचरा ना फैलाएं. इसे भी पढ़ें -चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-four-vicious-arrested-for-selling-fake-lottery-tickets-dilliamircha-village/">चाईबासा:

डिलियामिर्चा गांव से जाली लॉटरी का टिकट बेचते चार शातिर गिरफ्तार

अनियमितता को लेकर उपायुक्त से शिकायत

इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास के चयन में अनियमितता को लेकर उपायुक्त से शिकायत की. ग्रामीणों का कहना था कि लिये योग्य  व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास न मिलकर सक्षम व्यक्तियों आवास दिये जा रहे हैं. इस संबंध में उपायुक्त शुक्ला ने कहा कि आवास ग्राम सभा में पारित होने पर ही स्वीकृत किये जाते हैं. ग्राम सभा में ही ग्रामीण सक्षम व्यक्ति के नाम सूची से हटाकर योग्य व्यक्ति के ही नाम शामिल करें. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्र, बीपीओ संदीप कुमार, सहायक अभियंता गुंजन राज, कनीय अभियंता मानस मंडल, मुखिया प्रदीप मुर्मु, प्रखंड समन्वयक प्रेम मुर्मु, अनूप रुज आदि भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही