Search

 
 
 

दुमका : डीटीओ से मिलने पहुंचा फर्जी ईडी अधिकारी गिरफ्तार

 
Dumka : दुमका (Dumka) में ईडी अधिकारी बनकर ठगी का मामला सामने आया है. 6 जुलाई की शाम एक व्यक्ति डीटीओ ऑफिस पहुंचा. उसने हेड क्‍लर्क त्रिलोकी नाथ मिश्रा को अपना परिचय ईडी इंस्पेक्टर के रूप में देकर डीटीओ से मिलने की इच्‍छा जताई. उस वक्त डीटीओ अपने चैम्बर में नहीं थे. किसी काम से समाहरणालय गए हुए थे. बड़ा बाबू त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने इसकी जानकारी डीटीओ को फोन पर दी और फर्जी अधिकारी को डीटीओ से मुलाकात कराने समाहरणालय लेकर चले गए. डीटीओ के पूछने पर फर्जी अधिकारी ने कहा कि वह जमशेदपुर स्थित विजिलेंस कार्यालय में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है. डीटीओ ने कहा कि वहां के एसपी और डीएसपी मेरे मित्र हैं. इसके बाद वे विजिलेंस के डीएसपी को फ़ोन लगाने लगे, इतने में फर्जी अधिकारी भागने का प्रयास करने लगा. मामला स्‍पष्‍ट होने के बाद उसे कड़कर डीटीओ कार्यालय लाया गया और इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने डीटीओ ऑफिस पहुंचकर फर्जी ईडी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से बरामद आधार कार्ड में उसका नाम महेंद्र कुमार चौबे, पिता का नाम रघुनंदन चौबे, पता. विश्रामपुर, केतात कला, पलामू लिखा हुआ है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उल्‍लेखनीय है झारखंड के अधिकारियों में इन दिनों ईडी का खौफ है. आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण में दुमका डीटीओ से भी ईडी की पूछताछ की बात सामने आई थी. यह भी पढ़ें : MLA">https://lagatar.in/mla-lobin-hembrams-son-took-job-in-ecl-on-fake-papers-fir-after-14-years/">MLA

लोबिन हेम्ब्रम के बेटे ने फर्जी कागजात पर ली ECL में नौकरी, 14 साल बाद FIR [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही