Search

 
 
 

दुमका : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत

 
Dumka : जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी. इनमें तीन लड़की और एक लड़का है. सभी की उम्र 10 वर्ष के बीच की है.  मृतक बच्चों की पहचान कुंदन कुमार, रेखा कुमारी, ज्ञान गंगा कुमारी और नंदनी कुमारी के रूप में हुई है. इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. (पढ़ें, सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-inaugurated-pjp-cinema-hall-of-mall-of-ranchi/">सीएम

हेमंत सोरेन ने मॉल ऑफ रांची के PJP सिनेमा हॉल का किया उद्घाटन)

गहरे पानी में जाने से सभी बच्चे डूबे 

जानकारी के मुताबिक, पथरिया गांव में आज रविवार को बच्चे तालाब में नहाने गये थे. इस दौरान चारों बच्चे गहरे पानी में चले गये और पानी में डूबने से सभी की मौत हो गयी.  बता दें कि दुमका में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से तालाब में काफी पानी भरा हुआ था. ऐसे में बच्चे पानी की गहरायी नहीं समझ पाये और गहरे पानी में चले गये. जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/tiranga-yatra-was-taken-out-across-the-country-army-rehearsed-dhruv-helicopter-showered-flowers-on-the-tricolor/">देश

भर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी, सेना ने फुलड्रेस रिहर्सल की, ध्रुव हेलिकॉप्टर से तिरंगे पर पुष्प वर्षा की गयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही