Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमकाः बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरा मूलवासी सदान मोर्चा

Dumka: मूलवासी सदान मोर्चा बंद के समर्थन में शनिवार को सड़कों पर उतरा. मूलवासियों ने नियोजन नीति और स्थानीय नीति अबतक नहीं बन पाने के विरोध में संथाल परगना प्रमंडल बंद का आह्वान किया था. इस दौरान महासचिव सह संथाल परगना प्रभारी रंजीत जसवाल ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है. सरकारें बदलती रहीं लेकिन अबतक नियोजन नीति और स्थानीय नीति नहीं बन पायी है. इससे युवाओं में भारी नाराजगी है. सरकार ने 60/40 का नियोजन नीति लाकार पुनः यहां के युवाओं को ठगने का काम किया है. हम इसका विरोध कर रहे हैं. इसे पढ़ें- सरकार">https://lagatar.in/governments-big-decision-jewelers-will-now-be-able-to-sell-jewelery-without-hallmarks-till-june-30/">सरकार

का अहम फैसला, ज्वेलर्स अब 30 जून तक बेच पायेंगे बिना हॉलमार्क वाले गहने
उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग ने 36 से 50% आरक्षण देने की अनुशंसा की है, लेकिन सरकार ने पिछड़ों को आरक्षण ना देकर सामाजिक अपराध किया है. जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ेगा. झारखंड के मूलवासी सदान और आदिवासी मिलकर झारखंड की लड़ाई लड़ रहे हैं. मूलवासी सदान मोर्चा की तरफ से कई ग्रुप बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतरे थे. मोर्चा की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच बिस्किट, पानी भी बांटी गई. मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय महासचिव, प्रभारी संथाल परगना रंजीत जसवाल,दुमका जिला के नेता जयप्रकाश यादव, राजू हरी अनंत घोष, रघुवंश चौबे मुकेश कुमार, हैदर अली, सुमन कुमार आदि प्रमुख रूप से बंद कराने सड़कों पर उतरे थे. इसे भी पढ़ें-गुजरात">https://lagatar.in/big-blow-to-gujarat-titans-this-star-player-saved-a-six-but-was-out-of-the-entire-season-of-ipl/">गुजरात

टाइटंस को बड़ा झटका, इस स्टार प्लेयर ने छक्का तो बचाया, मगर IPL के पूरे सीजन से हो गया बाहर
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही