Search

 
 
 

Dumka News: दुमका में पिता ने की बेटी की हत्या, बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार की भी गई जान

दुमका जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने दो लोगों की जान ले ली. आरोप है कि गुस्से में एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे एक रिश्तेदार पर भी उसने हमला कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
 
दुमका जिले की खबरें

Dumka: दुमका जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने दो लोगों की जान ले ली. आरोप है कि गुस्से में एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे एक रिश्तेदार पर भी उसने हमला कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और शोक का माहौल है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी हड़ुआ मंडल ने अपना आपा खो दिया और अपनी 15 वर्षीय बेटी पुड़की कुमारी के साथ मारपीट शुरू कर दी. गंभीर चोट लगने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आरोपी के रिश्तेदार 60 वर्षीय सरजू मंडल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया. आरोप है कि इस दौरान हड़ुआ मंडल ने उन पर भी ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी. परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए देवघर ले गए, जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही