Search

 
 
 

Dumka News: काठीकुंड में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, भाकपा माले ने की दोषियों के गिरफ्तारी की मांग

Dumka News: काठीकुंड में नौवीं कक्षा की आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का भाकपा (माले) ने विरोध जताया. पार्टी ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Dumka News: दुमका जिले के काठीकुंड में नौवीं कक्षा की आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की भाकपा (माले) ने कड़ी निंदा की है. पार्टी ने राज्य सरकार से मामले में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें:


भाकपा (माले) ने दुमका पुलिस-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है. पार्टी का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन जनता की सुरक्षा के बजाय कंपनी हितों और उगाही को प्राथमिकता देता है. भूमि अधिग्रहण के मामलों में आदिवासियों के प्रति पुलिस का रवैया दमनकारी रहता है और वह कंपनी के पक्ष में काम करती है. पार्टी ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है.


पार्टी ने मुख्यमंत्री से मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही, पीड़ित छात्रा के परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा और परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था तत्काल करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही