Search

 
 
 

Dumka News : चार युवकों ने लगाया जबरन जेंडर परिवर्तन का आरोप. पुलिस से कार्रवाई की मांग

जिले के जरमुंडी क्षेत्र के चार युवकों ने जबरन एक व्यक्ति पर जेंडर परिवर्तन का आरोप लगाया है. युवकों का कहना है कि बहला-फुसलाकर और नशीला पदार्थ देकर उन्हें दिल्ली ले जाया गया, जहां उनकी इच्छा के विरुद्ध जेंडर परिवर्तन (लिंग परिवर्तन) कराया गया.  आरोप है कि लिंग परिवर्तन के बाद उन्हें ट्रेनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर "बधाई" मांगने के लिए मजबूर किया गया.
 
अपराध की खबरें

Dumka :  जिले के जरमुंडी क्षेत्र के चार युवकों ने जबरन एक व्यक्ति पर जेंडर परिवर्तन का आरोप लगाया है. युवकों का कहना है कि बहला-फुसलाकर और नशीला पदार्थ देकर उन्हें दिल्ली ले जाया गया, जहां उनकी इच्छा के विरुद्ध जेंडर परिवर्तन (लिंग परिवर्तन) कराया गया.  आरोप है कि लिंग परिवर्तन के बाद उन्हें ट्रेनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर "बधाई" मांगने के लिए मजबूर किया गया.

 

 

पीड़ितों ने बासुकीनाथ निवासी माही किन्नर उर्फ सुनील मिर्धा और उसके एक सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. विरोध करने पर मारपीट की गई और डर का माहौल बनाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया गया.

 

चारों युवकों का आरोप है कि उनसे जबरन पैसे वसूलने का काम कराया जाता था और हर महीने तय रकम जमा करने का दबाव बनाया जाता था. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें लंबे समय तक नशीली गोलियां दी जाती थीं, जिससे वे विरोध नहीं कर पाते थे.

 

पीड़ितों के अनुसार, डर और धमकी की वजह से वे लंबे समय तक पुलिस के पास नहीं जा सके. अब उन्होंने पूरे मामले को सार्वजनिक करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में आरोपित पक्ष का बयान सामने नहीं आया है.

 

इस संबंध में जरमुंडी के एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने कहा कि पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. यदि पीड़ित आवेदन देते हैं, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामला आरोपों के स्तर पर है और पुलिस की औपचारिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही