Search

 
 
 

Dumka News : पति पर पत्नी के नाम पर लोन लेने और गहने बंधक रखने का आरोप, महिला थाना पहुंची पत्नी

Dumka News : गंगा कुमारी के अनुसार, वह वर्ष 2021 से अजय राणा के संपर्क में थी. दोनों की सहमति से 28 अप्रैल 2025 को देवघर मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ था. शादी के बाद अजय उसे कुछ समय तक कतरास, धनबाद स्थित किराये के मकान में साथ रखता था. बाद में दोनों तीनघरा स्थित उसके मायके में रहने लगे. अजय काम के सिलसिले में कतरास आता-जाता था.
 

Dumka News : जामा थाना क्षेत्र के तीनघरा गांव की एक महिला ने अपने पति पर उसके नाम पर लोन लेने, गहने बंधक रखने, उसे साथ नहीं रखने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. गंगा कुमारी ने महिला थाना में अपने पति अजय राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 

2025 में  बाबा धाम में की शादी

गंगा कुमारी के अनुसार, वह वर्ष 2021 से अजय राणा के संपर्क में थी. दोनों की सहमति से 28 अप्रैल 2025 को देवघर मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ था. शादी के बाद अजय उसे कुछ समय तक कतरास, धनबाद स्थित किराये के मकान में साथ रखता था. बाद में दोनों तीनघरा स्थित उसके मायके में रहने लगे. अजय काम के सिलसिले में कतरास आता-जाता था.

 

पत्नी के नाम पर लिया 80 हजार का ऋण

महिला ने आरोप लगाया कि अजय ने उसके नाम से बंधन बैंक और इंडसइंड बैंक से 40-40 हजार रुपये का लोन लिया. 80 हजार के इस ऋण में से उसे करीब 10 हजार रुपये ही मिले, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल उसके पति अजय ने किया.

 

आरोप है कि कुछ समय तक पति ने ऋण की किस्तें जमा कीं. लेकिन बाद में किस्त देना बंद कर दिया. इसके बाद ऋण चुकाने की जिम्मेदारी महिला पर आ गई. गंगा कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके 10 भर चांदी के पायल और सोने के लॉकेट को अजय ने कतरास में बंधक रख दिया. 16 अगस्त को अजय उसे छोड़कर अपने घर चला गया और दोबारा साथ रखने से इनकार कर दिया.

 

परिवार के विरोध का दिया हवाला

महिला के मुताबिक, पति अजय का कहना है कि उसके परिवार वाले इस शादी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. इसी वजह से वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा. महिला ने पति पर उसके मोबाइल की गतिविधियों पर नजर रखने का भी आरोप लगाया है.

 

उसका कहना है कि स्क्रीन शेयरिंग या अन्य माध्यम से उसके मोबाइल की गतिविधियों की जानकारी ली जाती थी.  महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने, पति को बुलाकर पूछताछ करने और आरोपों के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही