Search

 
 
 

जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का आक्रोश, पांच दिनों में गिरफ्तारी की मांग, नहीं तो धरना देगी पुलिस

Ranchi News: इस प्रेस वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुरमू, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक और महामंत्री संजीव कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए. एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो और अन्य आरोपियों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई है.
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस की फोटो

Dhanbad News: धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से मोबाइल पर कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. इसे झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया.  इस प्रेस वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुरमू, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक और महामंत्री संजीव कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए.

 

एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो और अन्य आरोपियों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

इसे भी पढ़ें -

 

 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की धनबाद शाखा ने 25 अगस्त 2026 को महासंघ को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि 21 अगस्त की रात डुमरी विधायक ने अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बरवाअड्डा थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार से कथित तौर पर गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. 

 

पत्र के अनुसार, थाना प्रभारी को धमकी दी गई कि सरकार बदलने के बाद झारखंड के जिस थाने में वे रहेंगे, उन्हें खोजकर उनकी नौकरी बर्बाद कर दी जाएगी और ऑफ ड्यूटी रहने पर सबक सिखाया जाएगा.

 

एसोसिएशन के अनुसार, इसके बाद देर रात विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे. आरोप है कि थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में दोबारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और टेबल पर रखे सामान को इधर-उधर किया गया और नाम पट्टिका तोड़ दी गई.

 

पुलिसकर्मियों के सम्मान की रक्षा की मांग

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि उसके सदस्य पुलिस पदाधिकारी के साथ हुई कथित घटना से धनबाद सहित पूरे राज्य के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में आक्रोश है. धनबाद शाखा ने विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाने और मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन आंदोलन का प्रस्ताव महासंघ के समक्ष रखा है.

 

एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि विधायक जयराम महतो द्वारा सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से लगातार पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. एसोसिएशन ने इसे पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा के खिलाफ बताया है.

 

पांच दिनों में गिरफ्तारी की मांग

एसोसिएशन ने बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 में विधायक जयराम कुमार महतो समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तत्काल पूरी करने और पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है.

 

पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होती है तो झारखंड पुलिस एसोसिएशन राज्य की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों की भावनाओं के अनुरूप पुलिसकर्मियों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाएगा.

 

हालांकि विधायक जयराम कुमार महतो या उनके पक्ष की प्रतिक्रिया इस पत्र में शामिल नहीं है. आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी इस जानकारी के आधार पर नहीं हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही