Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका पुलिस ने हत्या के आरोप में चार के खिलाफ किया मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Dumka: दुमका के रसिकपुर गवालापाड़ा में दो भाइयों ने बहनोई की हत्या कर दी. बहन की  मौत का बदला लेने के लिए हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को निर्माणाधीन घर के पिलर से टांग दिया. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=3iSXYBk9EbY

बुधवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर अमित का शव बरामद किया. बताया जाता है कि मंगलवार की रात रसिकपुर गवालापाड़ा में 22 वर्षीय अमित यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई. इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटका दिया. इस मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा सुजीत यादव के बयान पर साले टाइगर राय, सोनू राय, सास रेखा देवी और ननिया सास को नामजद आरोपी बनाया है.

मृतक ग्रिल दुकान में काम करता था

जानकारी के मुताबिक अमित यादव एक ग्रिल दुकान में काम करता था. पिछले साल अप्रैल माह में उसने मुहल्ले की अनु राय से प्रेम विवाह किया. अमित के घरवाले इस शादी से खुश नहीं थे. लेकिन पत्नी की खुशी के लिए उसने घर से कुछ दूर किराए पर मकान लिया और दोनों साथ रहने लगे. जून के पहले सप्ताह में एक सड़क हादसे में अमित घायल हो गया. पत्नी ने जितना संभव था, उसका इलाज कराया और फिर घर लाकर देखभाल करने लगी. इलाज में पैसों की कमी आने पर अनु ने ससुराल वालों से मदद मांगी तो उन लोगों ने उसके सामने शर्त रख दी कि अगर वह अमित को छोड़ देगी तो वे उसका इलाज करा देंगे. लेकिन उसने शर्त मानने से मना कर दिया. बाद में अनु ने 25 जून 2020 को घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी. इसे भी पढ़ें- बहरागोड़ा">https://lagatar.in/laying-the-foundation-stone-of-jmms-first-block-president-guru-charan-murmu-smriti-bhavan-in-baharagora-bazar/">बहरागोड़ा

बाजार में झामुमो के प्रथम प्रखंड अध्यक्ष गुरु चरण मुर्मू स्मृति भवन का शिलान्यास

दो दोस्तों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने अमित के बयान पर उसके पिता व उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया. इसके बाद भी अनु के भाइयों ने अमित को परिणाम भुगतने की धमकी दी. लगातार धमकी मिलने के बाद भी अमित 29 अगस्त को ससुराल गया, लेकिन वहां से उसे भगा दिया. बताया जाता है कि हत्या से पहले अमित को जमकर पीटा गया. गला दबाकर मारने के बाद गर्दन को घुमाकर तोड़ दिया. मरने के बाद रात को शव ले जाकर पिलर से टांग दिया. नगर थाना पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार ने बताया कि 14 माह पहले महिला की मौत का बदला लेने के लिए अमित को उसके ससुराल वालों ने मार डाला. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को टांग दिया गया. दो महिला समेत चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इसे भी पढ़ें- टाटा">https://lagatar.in/congratulations-to-the-president-and-general-secretary-of-tata-motors-workers-union-on-becoming-the-national-secretary/">टाटा

मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री का राष्ट्रीय सचिव बनने पर अभिनंदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही