Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : एसकेएमयू दुमका से संबद्ध कॉलेजों के भी अनुबंधित सहायक प्राध्यापक रहे हड़ताल पर

Dumka : राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंध सहायक प्राध्यापक गुरुवार से हड़ताल पर हैं. झारखंड सहायक प्राध्यापक (अनुबंध) संघ के आह्वान पर दुमका में भी शिक्षक एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. एएन कॉलेज के शिक्षक भी एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे. कॉलेज के प्रिंसिपल बिरेंद्र सिंह का कहना है की सभी शिक्षक संघ के साथ खड़े है. वहीं एसपी कॉलेज दुमका के सहायक प्राध्यापक डॉ कुमार सौरभ ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से अनुबंधित सहायक प्राध्यपकों के हितों को देखते हुए कॉन्ट्रैक्ट अवधि में विस्तार के साथ मानदेय निर्धारित करने की मांग की है. डॉ.कुमार सौरभ ने कहा कि लोकतंत्र की स्थापना में बौद्धिक व्यक्तियों की विशेष भागीदारी है. इसलिए अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों के साथ भी न्याय होना चाहिए. गौरतलब है कि झारखंड सहायक प्राध्यापक (अनुबंध) संघ की तरफ से राजभवन के समक्ष हड़ताल किया जा रहा है. 30 सितंबर 2022 को इनकी संविदा समाप्त हो रही है. सहायक प्राध्यापकों की मांग है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 30 सितंबर से आगे बढ़ायी जाये. मानदेय निर्धारित किया जाए. इससे पहले भी 2019 में धरना दिया गया था. 2021 में भी इन प्राध्यापकों ने सत्याग्रह किया गया था. यह">https://lagatar.in/dumka-paran-parade-of-384-home-guard-jawans-dig-took-salute/">यह

भी पढ़ें : दुमका: 384 होमगार्ड जवानों का हुआ पारन परेड, डीआईजी ने ली सलामी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही