Search

दुमका: खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Dumka: दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कजलादाहा मोड़ के पास खेत से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले पर दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि शव सरायदाहा मोड़ के पास से बरामद किया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. जांच के बाद ही और जानकारी दी जा सकती है. इसे भी पढ़ें-   बेरमो">https://lagatar.in/bermo-anger-erupted-among-businessmen-due-to-frequent-power-cuts/">बेरमो

: लगातार बिजली कटौती से व्यवसायियों में फूटा गुस्सा        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//