Search

 
 
 

खेत में कुदाल ले उतरे डुमरी विधायक जयराम महतो, बोले - रोपनी में नहीं होगी परेशानी

बारिश की शुरुआत के साथ ही डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि खेती-किसानी है. विधायक जयराम महतो अपने पैतृक गांव के खेतों में उतरकर रोपनी की तैयारी करते नजर आए.
 

Ranchi: बारिश की शुरुआत के साथ ही डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि खेती-किसानी है. विधायक जयराम महतो अपने पैतृक गांव के खेतों में उतरकर रोपनी की तैयारी करते नजर आए.


उन्होंने कुदाल चलाकर खेत की मेढ़ (पगडंडी) तैयार की, ताकि धान की रोपनी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. खेत के चारों ओर मेढ़ को दुरुस्त करने का काम उन्होंने स्वयं किया. ग्रामीणों के साथ खेत में काम करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.


जयराम महतो ने सिर पर पगड़ी पहनकर खेत में काम करते हुए अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है. तस्वीरों में वे पूरी तरह किसान की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनके इस अंदाज की सोशल मीडिया पर लोग सराहना कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे अपनी मिट्टी और खेती से जुड़ाव का संदेश बताया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही