alt="" width="300" height="165" /> एसडीओ कार्यालय में गार्ड ऑफ़ ऑनर देते पुलिस बल के जवान[/caption]
एसडीओ कार्यालय में लोगों ने किया अंतिम दर्शन
दोपहर रांची से तिरंगे में लिपटा पार्थिव देह डुमरी पहुंचा. अंतिम दर्शन के लिए उनके शव को डुमरी के अनुमंडल कार्यालय में रखा गया. जहां श्रद्धाजंलि देने राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के साथ गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु के साथ बेरमो विधायक अनूप सिंह, बरकट्टा विधायक अमित यादव, बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो समेत कांग्रेस नेता धनजंय सिंह, सतीश केडिया और झामुमो नेता संजय समेत कई अलग-अलग दलों के कई नेता पहुंचे थे.भीड़ संभालना पुलिस के लिए हुआ मुश्किल
लेकिन अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को संभालने में डुमरी पुलिस के भी पसीने छूट गए. किसी तरह उनके पार्थिव शरीर को डुमरी अनुमंडल कार्यालय में रखा गया. जहां राजकीय सम्मान के साथ दिवगंत मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर्र दिया. इस दौरान एबूलेंस में दिवगंत मंत्री के बेटे राजू महतो समेत कई लोग मौजूद थे. [caption id="attachment_601906" align="alignnone" width="300"]alt="" width="300" height="142" /> एंबुलेंस में खड़े जगरनाथ महतो के पुत्र राजेश महतो व अन्य[/caption]
यह जनसैलाब अपने चहेते नेता के लिए था : बादल पत्रलेख
पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि यह जनसैलाब सिर्फ अपने चहेते नेता के दर्शन के लिए जुटी थी. क्योंकि उनकी राजनीति गरीबों और शोषितों के लिए समर्पित थी. एसडीओ कार्यालय में अंतिम दर्शन के बाद जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बोकारो के नावाडीह स्थित अलारगो के लिए रवाना हो गया. यह">https://lagatar.in/third-special-prayer-in-cni-church-on-good-friday/">यहभी पढ़े : तिसरी : गुड फ्राइडे पर सीएनआई चर्च में हुई विशेष प्रार्थना [wpse_comments_template]

Leave a Comment