Search

 
 
 

Ranchi News: दुर्गा पूजा पंडालों में CCTV से होगी निगरानी, असमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर

Ranchi News: बैठक में थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने, संवेदनशील स्थानों की पहचान करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए.
 
रांची एसएसपी ने थाना प्रभारियों के साथ की बैठक

Ranchi News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. शहर में विधि व्यवस्था को लेकर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने जिले के सभी डीएसपी व थानेदारों के साथ बैठक की. 

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना था. बैठक में पूजा के दौरान संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों की समीक्षा पर जोर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

दुर्गा पूजा के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिए गए. पंडालों में लगे कैमरों की लाइव फीड और DVR की व्यवस्था पंडाल परिसर में ही रहेगी, ताकि हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके. 

 

मेला और पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से ‘शक्ति कमांडो’ और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी.

 

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, जाम की समस्या से निपटने और आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इस दिशा में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

 

बैठक में थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने, संवेदनशील स्थानों की पहचान करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई. साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालु बिना किसी भय के पूजा-अर्चना कर सकें और पूरे रांची में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे का माहौल बना रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही