Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मरकच्चो में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल

Advertisement
Advertisement
Koderma :  मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत  उत्तरी पंचायत के ग्राम कर्बलानगर में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई. मारपीट में करीब सात लोग घायल हो गए. उक्त मामले को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में दोनों पक्षों के बीच मामले को शांत कराया गया. शांति समिति में अंचलाधिकारी रामसुमन प्रसाद, इंस्पेक्टर निरंजन उरांव, थाना प्रभारी संजय शर्मा, जीप सदस्य सह भाजपा नेता राजकुमार यादव, जिप सदस्य  कैलाश यादव, मुखिया विजय सिंह, मनिंदर राम, खलील सिंह, डॉक्टर जावेद, महेश यादव, विपिन बरनवाल, शंभू सिंह, लक्ष्मण रजक, दिवाकर तिवारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सरकारी">https://lagatar.in/case-of-obstructing-government-work-yogendra-saw-acquitted-nirmala-devi-convicted/">सरकारी

काम में बाधा डालने का मामला: योगेन्द्र साव बरी, निर्मला देवी दोषी करार

आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया

शांति समिति में दोनों पक्षों के द्वारा मामले को रखा गया जिसे आपसी सहमति से सुलझा लिया गया. हालांकि मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया. इसे भी पढ़ें-सरकारी">https://lagatar.in/congress-mlas-went-to-delhi-to-meet-rahul-anoop-singh-will-strengthen-the-party-in-mizoram-made-apro/">सरकारी

काम में बाधा डालने का मामला: योगेन्द्र साव बरी, निर्मला देवी दोषी करार

क्या है मामला

मामला रविवार करीब साढ़े पांच बजे  की है. जानकारी अनुसार पुनर्वास में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के लिए गाजे बाजे के साथ जुलुस निकाला गया. कुछ लोग डीजे साउंड व जेनेरेटर बंद करने की बात कहने लगे.इसी मामले को लेकर दोनों पक्षो में विवाद उतपन्न हो गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी . ज्ञात रहे कि इस मामले को लेकर सोमवार को जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-water-sahiyas-staged-a-sit-in-on-the-6-point-demand/">देवघर

: 6 सूत्री मांग को लेकर जल सहियाओं ने दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही