Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीवीसी कैजुअल कर्मियों ने निरसा विधायक को खिलाया तिलकुट, दिया धन्यवाद

Advertisement
Advertisement
Nirsa: डीवीसी में कार्यरत कैजुअल कर्मियों, वन कर्मियों, ठेका कर्मियों को ग्रेच्यूटी दिए जाने की घोषणा के बाद कैजुअल कर्मियों ने गुरुवार को निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता से मिलकर उन्हें तिलकुट खिलाकर धन्यवाद दिया. कहा कि इन मांगों की पूर्ति के लिए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कई बार प्रयास किया. धरना के माध्यम से केजुअल कर्मी, वन कर्मी, कैंटीन कर्मी एवं विभिन्न विभागों के अस्थाई लेबर सप्लाई के रूप में काम कर रहे लोगों ने मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था. सांसद तथा विधायक के आग्रह पर उनकी मांगें मान ली गई हैं तथा ऑर्डर भी पास करा दिया गया है. प्रबंधन ने पत्र को 12 जनवरी 2022 को प्रकाशित भी कर दिया है. खुश होकर कैजुअल कर्मियों ने निरसा विधायक को तिलकुट देकर एवं मुंह मीठा करा कर तहे दिल से शुक्रिया अदा किया. मौके पर दामोदर घाटी विस्थापित सामान्य समिति के  सेक्रेटरी उत्पल चक्रवर्ती, दामोदर घाटी विस्थापित के अमरनाथ साव, केजुअल मैथन के प्रेसिडेंट कैलाश पासवान, सेक्रेटरी श्यामल बाउरी, धर्मेंद्र सिंह, तरुण रुद्रा, सरजू मरांडी, कैलाश साव, विजय चौबे, बदन दास, सुभाष मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-will-soon-build-third-shelter-home-in-the-city/">धनबाद:

 नगर निगम शहर में शीघ्र बनाएगा तीसरा आश्रय गृह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही