Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में डीवीसी डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस खुला, चैंबर ने किया स्वागत

Ranchi: राजधानी रांची के अशोक नगर में डीवीसी के नए डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय खुलने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने स्वागत किया है. मंगलवार को इस कार्यक्रम में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान डीवीसी के उच्चाधिकारियों और चैंबर पदाधिकारियों की बैठक हुई. डीवीसी के अफसरों ने कहा कि कमांड एरिया में डीवीसी द्वारा तकरीबन 25 नये सब स्टेशन बैठाए जा रहे हैं. जिससे 11 केवीए के उपभोक्ताओं को लाइन दिया जाएगा. इसे पढ़ें-राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-voters-day-simdega-latehar-and-jamtara-dcs-honored-by-the-governor/">राष्ट्रीय

मतदाता दिवस : राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए सिमडेगा, लातेहार व जामताड़ा डीसी
चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और एनर्जी उप समिति के चेयरमैन बिनोद तुलस्यान ने संयुक्त रूप से इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि सब स्टेशनों से 11 केवीए के उपभोक्ताओं को लाइन दिये जाने से कमांड एरिया के मझौले कंज्यूमर को काफी सुविधा होगी. कहा गया कि आने वाला समय बिजली का ही है. स्कूटर से लेकर इलेक्ट्रिक बसों का ही चलंत मार्केट में हैं. ऐसे में डीवीसी द्वारा ग्राउंड स्तर तक इसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाना सुनिश्चित करना चाहिए. चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने डीवीसी कमांड एरिया में बिजली कटौती से हो रही परेशानियों पर भी चर्चा करते हुए, इसमें सुधार का आग्रह किया. मौके पर डीवीसी के उच्चाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-राज्यपाल">https://lagatar.in/latehar-dc-bhor-singh-yadav-honored-by-governor-ramesh-bais/">राज्यपाल

रमेश बैस ने लातेहार डीसी भोर सिंह यादव को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही