Search

 
 
 

लोहरदगा में 14 बालू घाटों की ई-नीलामी, 18 से 29 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन

Lohardaga News : नोटिस के अनुसार जिले के 14 बालू घाट/बालू घाटों के समूह को नीलामी के लिए शामिल किया गया है. इनमें गितिलगढ़-खरता, डोबा, कोलसिमरी-डोबा, लावागाई-नदीनगड़ा, हरमू-भक्सो, कैमो-भक्सो, गुड़गांवा-कैमो, जुरिया-तिगरा, डांडू-मेढो, एकागुड़ी-मेढो, सेन्हा-मेढो, जोगना-मेढो और उगरा-भड़गांव शामिल हैं.
 
फाइल फोटो

Lohardaga News : जिले में बालू घाटों के आवंटन के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. जिला खनन विभाग की ओर से छठी बार (6th Call) ई-नीलामी के लिए नोटिस जारी किया गया है. यह प्रक्रिया झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स, 2025 के प्रावधानों के तहत ई-प्रोक्योरमेंट के माध्यम से होगी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

नोटिस के अनुसार जिले के 14 बालू घाट/बालू घाटों के समूह को नीलामी के लिए शामिल किया गया है. इनमें गितिलगढ़-खरता, डोबा, कोलसिमरी-डोबा, लावागाई-नदीनगड़ा, हरमू-भक्सो, कैमो-भक्सो, गुड़गांवा-कैमो, जुरिया-तिगरा, डांडू-मेढो, एकागुड़ी-मेढो, सेन्हा-मेढो, जोगना-मेढो और उगरा-भड़गांव शामिल हैं.

 

18 सितंबर से शुरू होगा दस्तावेज डाउनलोड

ई-नीलामी में शामिल होने के लिए निविदा दस्तावेज 18 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे. आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर शाम 3 बजे तक निर्धारित की गई है. निविदादाताओं को अग्रधन राशि जमा करने के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना होगा.

 

तकनीकी निविदाओं की जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच और मूल्यांकन के बाद सफल निविदादाताओं की सूची सिस्टम पर अपलोड की जाएगी. इसके बाद प्रारंभिक वित्तीय प्रस्ताव का मूल्यांकन किया जाएगा.

 

3 अक्टूबर को होगी ई-नीलामी

नोटिस के अनुसार सफल निविदादाताओं के लिए 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ई-नीलामी आयोजित की जाएगी. वहीं, ई-नीलामी से पहले प्री-बिड बैठक और प्रशिक्षण 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में होगा.

 

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

ई-नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्ति, कंपनी, फर्म या HUF के लिए झारखंड सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. निविदादाता को पोर्टल से निविदा दस्तावेज के साथ BoQ Template (Initial Price Offer) भी प्राप्त करना होगा.

 

इसे निर्धारित BoQ.(xls ) प्रारूप में ऑनलाइन अपलोड करना होगा. विभाग ने बताया कि बालू घाटों की विस्तृत जानकारी, सुरक्षित जमा राशि, अग्रधन राशि और अन्य शर्तें जिले की वेबसाइट और ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर उपलब्ध हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही