Search

 
 
 

महाराष्ट्र में अलस्सुबह धरती कांपी, लोग घरों से बाहर भागे, जानमाल का नुकसान नहीं

महाराष्ट्र में आज गुरुवार सुबह भूकंप आने की खबर है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक में तड़के 2 बजकर 37 मिनट पर 3.8 तीव्रता वाला भूकंप आया.
 

Mumbai : महाराष्ट्र में आज गुरुवार सुबह भूकंप आने की खबर है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक में तड़के 2 बजकर 37 मिनट पर 3.8 तीव्रता वाला भूकंप आया. 

 


राहत की बात यह है कि भूकंप से किसी जानमाल का नुकसान  नहीं हुआ है. NCS ने जानकारी दी कि भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया. इसका केंद्र 20.448 N अक्षांश और 73.708 E देशांतर पर था. भूकंप के झटके से लोग जाग गये. घबरा कर सभी  घरों के बाहर  निकले.


महाराष्ट्र में  भूकंप आने से दो दिन पूर्व मंगलवार को जापान में 7.1 की तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया था. खबर है कि इस भूकंप में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी.प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि  कम से कम 62 लोग घायल हुए, जिनमें छह की हालत गंभीर थी.


भूकंप से सबसे अधिक नुकसान काशिमा शहर स्थित एयॉन मॉल शॉपिंग सेंटर को हुआ, जहां भूकंप के समय हजारों लोग मौजूद थे. कंपनी ने बताया कि करीब 3,000 ग्राहकों को सुरक्षित निकालकर पार्किंग क्षेत्र में पहुंचाया गया. इसके बाद मॉल के एक अन्य हिस्से में गैस विस्फोट हुआ, जहां कुछ लोग काम कर रहे थे.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही