Search

 
 
 

क्रेडिट सुइस और यूबीएस डील से शेयर बाजार में आया भूचाल, 1 घंटे में निवेशकों को 3 लाख करोड़ की चपत लगी

 
LagatarDesk : फ्रांस में क्रेडिट सुइस और यूबीएस की एतिहासिक बैंकिंग डील का असर शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. एक घंटे के ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार करीब 700 अंक से ज्यादा टूट गया है. इस तरह निवेशकों को 3 लाख करोड़ की चपत लग चुकी है. बता दें कि शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई का मार्केट कैप 2,57,52,917.56 करोड़ था. लेकिन आज 10 बजकर 15 मिनट तक सेंसेक्स का मार्केट कैप घटकर 2,54,55,484.80 करोड़ पर पहुंच गया. ऐसे में बाजार निवेशकों का नुकसान करीब 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. एनएसई का इंडेक्स निफ्टी सवा फीसदी टूट चुका है. वहीं अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में 4 फीसदी और टाटा मोटर्स के शेयर में करीब 3 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-the-issue-of-dance-of-bar-girls-in-dhanbad-echoed-in-the-house/">बजट

सत्र : धनबाद में बार बालाओं के डांस का मुद्दा सदन में गूंजा)

यूबीएस ने क्रेडिट सुइस 3.25 अरब डॉलर में खरीदा

बता दें कि क्रेडिट सुइस के प्रतिद्वंदी बैंक यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड (यूबीएस) ने क्रेडिट सुइस को संकट से उबारने के लिए तैयार हो गया है. यूबीएस ने क्रेडिट सुइस को 3.25 अरब डॉलर में खरीद लिया है. इसका उद्देश्य ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट में फैलने वाले विश्वास के संकट को नियंत्रित करना है. स्विस बैंक अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए 3 अरब फ्रैंक का भुगतान करेगा. जिसमें सरकारी गारंटी का प्रावधान शामिल हैं. इस डील के बाद शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. इस बैंकिंग डील से एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है. जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी दिख रहा है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-bjp-mlas-protest-on-planning-policy-for-13th-day/">बजट

सत्र : नियोजन नीति को लेकर BJP विधायकों का धरना, सीएम से इस्तीफा देने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही