Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जड़ों से जुड़े रहकर ही सुरक्षित होगा पृथ्वी का भविष्य : राज्यपाल

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित CMS VATAVARAN रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल” का उद्घाटन किया. इस मौके पर कहा कि Roots & Renewal: Indigenous Knowledge, Youth Voices, Planetary Stewardship विषय वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहकर ही हम पृथ्वी के भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं. पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना आज की आवश्यकता है.

 

राज्यपाल ने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का प्रभावी माध्यम हैं. जब पर्यावरण जैसे गंभीर विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया जाता है, तो उसका समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है. उन्होंने झारखंड की जनजातीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की संस्कृति प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संदेश देती है और जैव-विविधता संरक्षण इसकी विशेष पहचान है.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, जहां वन और खनिज दोनों विकास के आधार हैं. ऐसे में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है. Mission LiFE  का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की. आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि यह फेस्टिवल जागरूकता का सशक्त मंच बनेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही