Search

 
 
 

बहरागोड़ा : राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में CPI (M) ने केनरा बैंक बंद कराया, मांगों को लेकर प्रदर्शन

चार लेबर कोड के विरोध में आहूत राज्यव्यापी बैंक हड़ताल का असर बहरागोड़ा प्रखंड में देखने को मिल रहा है.
 

Baharagora Himangshu karan : चार लेबर कोड के विरोध में आहूत राज्यव्यापी बैंक हड़ताल का असर बहरागोड़ा प्रखंड में देखने को मिल रहा है. शासन गम्हरिया स्थित केनरा बैंक परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बहरागोड़ा अंचल कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंक कार्यालय को बंद कराकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.  

 


 प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कई ज्वलंत मुद्दों पर आवाज उठाई, जिसमें किसानों के लिए कृषि ऋण माफी सुनिश्चित करना, स्थाई नौकरियों के बढ़ते ठेकाकरण पर रोक लगाना, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक का विरोध, देश व जनविरोधी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों को निरस्त करना जैसे कई प्रमुख मांगे शामिल हैं.

 

मौके पर माकपा के राज्य कमेटी सदस्य स्वपन कुमार महतो ने कहा कि सरकार की नीतियां श्रमिकों और किसानों के हितों के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि जब तक श्रमिकों को उनका वाजिब हक नहीं मिलता और निजीकरण की प्रक्रिया पर लगाम नहीं लगती, यह संघर्ष जारी रहेगा.

 


विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से लोकल कमेटी सदस्य साधु नाथ, कन्हाईलाल मुंडा, शिव शंकर राणा, शशांक शेखर जाना, शुभम नायेक, पिंटू जाना, राजकुमार दुबे, अजय गोस्वामी, बिरजू मांडी, शशांक नायेक, साधन नायेक समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही