- उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की अपील
Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार के 58 पद लंबे समय से रिक्त हैं. वहीं 11 महीने से होमगार्ड भर्ती प्रकिया भी अटकी है. अभ्यर्थियों ने डीसी से मिलकर चौकीदार के 58 रिक्त पदों और होमगार्ड भर्ती में हो रही देरी मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है. (जमशेदपुर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
पूर्वी सिंहभूम होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के नाम आवेदन देकर भर्ती में हो रही देरी पर ध्यान देने की मांग की है. आवेदन में अभ्यर्थियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया का परिणाम या अगला चरण लगभग 11 महीनों से लंबित है.
लंबे समय से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने के कारण अभ्यर्थी मानसिक और आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं. उन्होंने उपायुक्त से भर्ती में देरी के कारणों की जांच कराने और प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का आग्रह किया है.
अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकीदार के खाली पदों पर जल्द नियुक्ति होने से प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. साथ ही जिले के योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा. उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है.
अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करेगा और होम गार्ड भर्ती की लंबित प्रक्रिया के साथ-साथ चौकीदार के 58 रिक्त पदों को भरने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

