Search

 
 
 

East Singhbhum : 60 स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, इलाज की सुविधाएं बेहतर करने की तैयारी

Jamshedpur News : स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए आठ मुख्य बिंदुओं पर काम किया जाएगा. इनमें अस्पताल की साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव, मरीजों की सुरक्षा, इलाज की गुणवत्ता, कर्मचारियों की दक्षता, दवा व  जरूरी उपकरणों की उपलब्धता, भवन व दूसरी जरूरी सुविधाएं, मरीजों के अधिकार और संतुष्टि व अस्पताल का बेहतर प्रबंधन शामिल है. इन सभी मानकों के आधार पर स्वास्थ्य केंद्रों की कमियों की पहचान की जाएगी. इसके बाद जरूरत के अनुसार सुधार का काम किया जाएगा.
 
स्वास्थ्य केंद्र
  • कमियां दूर कर बढ़ाई जाएगी इलाज की गुणवत्ता

Jamshedpur News :  पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 60 स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), शहरी स्वास्थ्य केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र की मौजूदा व्यवस्था का आकलन करेगा. इसके बाद जहां जो कमी मिलेगी, उसे दूर किया जाएगा. इसका मकसद लोगों को उनके आसपास ही बेहतर जांच और इलाज की सुविधा देना है.

 

इसे भी पढ़ें

 

8 मानकों पर होगा स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार

स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए आठ मुख्य बिंदुओं पर काम किया जाएगा. इनमें अस्पताल की साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव, मरीजों की सुरक्षा, इलाज की गुणवत्ता, कर्मचारियों की दक्षता, दवा व  जरूरी उपकरणों की उपलब्धता, भवन व दूसरी जरूरी सुविधाएं, मरीजों के अधिकार और संतुष्टि व अस्पताल का बेहतर प्रबंधन शामिल है. इन सभी मानकों के आधार पर स्वास्थ्य केंद्रों की कमियों की पहचान की जाएगी. इसके बाद जरूरत के अनुसार सुधार का काम किया जाएगा.

 

कायाकल्प और NQAS के लिए तैयार किए जाएंगे केंद्र

जिले के इन 60 स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवार्ड और राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के लिए तैयार किया जा रहा है. कायाकल्प के तहत अस्पताल की साफ-सफाई, रखरखाव और संक्रमण नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. वहीं NQAS के तहत इलाज की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा. स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को तय गुणवत्ता के अनुसार विकसित करने की कोशिश होगी.

 

गांवों में ही मिल सकेगा बेहतर इलाज

स्वास्थ्य केंद्रों के आधुनिक होने से सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को होगा. छोटी बीमारी या सामान्य जांच के लिए लोगों को जिला अस्पताल या बड़े अस्पतालों तक जाने की जरूरत कम होगी. स्थानीय स्तर पर जांच और इलाज की सुविधा मजबूत होने से मरीजों का समय और आने-जाने का खर्च भी बचेगा. साथ ही जिला अस्पताल और दूसरे बड़े अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही