Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन की बैठक बुधवार को, 5 राज्य के डीजीपी होंगे शामिल

Ranchi : ईस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन की बुधवार को बैठक होगी. इस बैठक में झारखंड समेत पांच राज्य के डीजीपी शामिल होंगे. बैठक में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के डीजीपी हिस्सा लेंगे. इस बैठक में राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सलियों और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ चल रही कार्रवाई और हो चुकी कार्रवाई को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-gives-green-signal-to-shashi-tharoor-to-contest-elections/">सोनिया

गांधी ने शशि थरूर को चुनाव लड़ने को हरी झंडी दी, कहा, जो भी चाहे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े

अध्यक्षता बिहार के डीजीपी एसके सिंघल करेंगे

ईस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 सितंबर की सुबह 11:00 बजे से होगी. बैठक की अध्यक्षता बिहार के डीजीपी एसके सिंघल करेंगे. बैठक में सभी राज्यों के एडीजी अभियान, एडीजी मुख्यालय, आईजी अभियान, आईजी सीआईडी और आईजी स्पेशल ब्रांच भी शामिल होंगे.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

जानकारी के मुताबिक, बैठक में खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान करना, सीमावर्ती जिलों में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाना तो है ही. साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी और गौ तस्करी के साथ-साथ संगठित आपराधिक गिरोहों पर भी नकेल कसने जैसे मुद्दे पर चर्चा होगी. इसे भी पढ़ें - नोएडा">https://lagatar.in/noida-100-meter-long-wall-collapsed-four-people-died-due-to-being-crushed-cm-yogi-expressed-grief/">नोएडा

: 100 मीटर लंबी दीवार गिरी, दबने से चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही