Search

 
 
 

रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 जुलाई को, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के आयोजन की आधिकारिक सूचना दे दी है. यह बैठक 10 जुलाई को रांची में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे.
 

Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के आयोजन की आधिकारिक सूचना दे दी है. यह बैठक 10 जुलाई को रांची में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. बताते चलें कि पिछली बार 10 मई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई थी.

 

 

 

 

बैठक के लिए तैयारियां शुरू

राज्य सरकार ने बैठक के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने आईजी, डीसी, एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

नोडल अधिकारी नियुक्त

 

आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को पूरे कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है. उनके अधीन एक सेल का गठन किया जाएगा, जो प्रोटोकॉल, वाहन, खान-पान सहित अन्य कार्यों के लिए जिम्मेदार होगा.

 

बैठक में शामिल होंगे चार राज्यों के मुख्यमंत्री

- झारखंड

- बिहार

- पश्चिम बंगाल

- ओडिशा

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही