Search

 
 
 

GST घोटाला: आरोपी मोहित देवड़ा की बेल पर ED कोर्ट में हुई सुनवाई,फैसला सुरक्षित

800 करोड़ रुपए के GST घोटाला के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी कोलकाता के कारोबारी मोहित देवड़ा की जमानत याचिका पर रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi: 800 करोड़ रुपए के GST घोटाला के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी कोलकाता के कारोबारी मोहित देवड़ा की जमानत याचिका पर रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने बहस की. मोहित देवड़ा पर शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है. 


इस मामले की जांच ED कर रही है. इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा शामिल हैं. फिलहाल सभी आरोपी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही