Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र सरकार ने मनरेगा सामग्री मद में झारखंड को दिये 282.87 करोड़

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा मद में राज्य को 282.87 करोड़ रुपये दिये. यह राशि मनरेगा की योजनाओं के क्रियान्वयन में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों पर खर्च किया जायेगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा मद में राज्य को 282.87 करोड़ रुपये दिये. यह राशि मनरेगा की योजनाओं के क्रियान्वयन में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों पर खर्च किया जायेगा. केंद्र सरकार द्वारा सामग्री मद की राशि विमुक्त करने के बाद राज्य सरकार ने भी सामग्री मद में अपने हिस्से की 94.29 करोड़ रुपये विमुक्त करने का आदेश जारी किया है.

 

सामग्री मद में 40% से अधिक खर्च नहीं करने का आदेश

जारी आदेश में ग्रामीण विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि सबसे पहले इस पैसे से पुरानी योजनाओं में इस्तेमाल की गयी सामग्रियों के बकाये का भुगतान किया जायेगा. राज्य सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि सामग्री मद में 40 प्रतिशत से अधिक खर्च नहीं किया जाए और इस पैसे का उपयोग किसी दूसरे मद में ना किया जाए. 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही