Search

 
 
 

JSSC-CGL पेपर लीक केस में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, CBI जांच की मांग पर अब 26 को सुनवाई

JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) पेपर लीक मामले की CBI जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई.
 

Ranchi :   JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) पेपर लीक मामले की CBI जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बहस के लिए समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई के लिए एक सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है.

 

जानें इस केस में अब तक क्या हुआ

पिछली सुनवाई में सरकार ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि मामले में कई आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है. CID जांच अंतिम चरण में है. जल्द ही जांच पूरी हो जायेगी. बताया गया कि अब तक की जांच में पेपर लीक के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं.  अदालत ने रिजल्ट जारी करने पर लगी रोक (स्टे) को भी अगली सुनवाई तक जारी रखने का आदेश दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी.

 

किस वकील ने किसकी तरफ से की बहस

राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रकार,  JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल और प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की. अब सबकी निगाहें 26 जून की अगली सुनवाई पर टिकी होंगी, जहां तय होगा कि जांच CID ही करेगी या फिर CBI को सौंपी जाएगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही