Search

 
 
 

केरल विस चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, EC ने राजनीतिक दलों से लिए सुझाव

आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कोच्चि में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ बैठक कर चुनाव प्रबंधन, मतदाता सूची, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया.
 

Kochi : आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कोच्चि में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ बैठक कर चुनाव प्रबंधन, मतदाता सूची, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया.

 

इस दौरान आयोग ने आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समेत कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनके सुझाव भी लिए. अधिकांश दलों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बताते हुए आयोग की सराहना की.

 

कुछ दलों ने चुनाव की तारीख तय करते समय स्थानीय त्योहारों का ध्यान रखने की मांग की. वहीं बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था करने तथा चुनाव के दौरान धनबल, शराब और मुफ्त उपहारों के वितरण पर सख्ती से रोक लगाने की भी मांग उठी.

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे. आयोग ने अधिकारियों को मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर और पेयजल जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही