Search

 
 
 

पाकुड़ केस में पुलिस से फरार आरोपी नेताओं के साथ आ रहा नजर : बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि झारखंड में कानून का राज चलेगा या राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा.
 

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि झारखंड में कानून का राज चलेगा या राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महेशपुर, पाकुड़ में दर्ज नगर कांड संख्या 275/25 दिनांक 27 अक्टूबर 2025 में बेलाल शेख नामक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 109 यानी अटेम्प्ट टू मर्डर जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज है. इसके बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस अपराधी को पकड़ने में पूरे पाकुड़ की पुलिस अब तक नाकाम रही है, वही आरोपी खुलेआम स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस नेता तनवीर आलम के साथ बैठकर इफ्तार पार्टी में शामिल हो रहा है. यह स्थिति कानून-व्यवस्था और प्रशासन की निष्पक्षता दोनों पर गंभीर सवाल खडेह करती है.

 

मरांडी ने कहा कि इससे यह सवाल उठता है कि क्या अब झारखंड में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जब इस आरोपी द्वारा खुलेआम गोली चलवाने की घटना सामने आई थी, तब भी उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

 

उन्होंने कहा कि आज की स्थिति से साफ लगता है कि अपराधियों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है. झारखंड की जनता जानना चाहती है कि राज्य में कानून का राज चलेगा या फिर राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों को खुली छूट मिलती रहेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही