Search

 
 
 

रांची के इश्तेयाक रहमान ने UPSC में पाई सफलता, तीसरे प्रयास में मिली 354वीं रैंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के घोषित अंतिम परिणाम में रांची के डोरंडा निवासी मोहम्मद इश्तेयाक रहमान ने 354वीं रैंक हासिल की है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है.
 

Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के घोषित अंतिम परिणाम में रांची के डोरंडा निवासी मोहम्मद इश्तेयाक रहमान ने 354वीं रैंक हासिल की है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है.

 

25 वर्षीय इश्तेयाक रहमान वर्तमान में हैदराबाद एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने करीब पांच महीने पहले ही यह जिम्मेदारी संभाली है. नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और तीसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की.

 

परिणाम घोषित होने के बाद Lagatar से बातचीत में रहमान ने कहा कि वह अपनी रैंक से संतुष्ट हैं. हालांकि परिणाम आने से पहले वह थोड़े चिंतित भी थे, क्योंकि इससे पहले के प्रयासों में उन्हें अंतिम सूची में जगह नहीं मिल सकी थी.

 

उन्होंने बताया कि साल 2023 में उन्होंने पहली बार परीक्षा दी थी, लेकिन उस प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाए थे. इसके बाद 2024 में दूसरे प्रयास में वह इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन सूची में उनका नाम शामिल नहीं हो पाया. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी.

 

इश्तेयाक रहमान ने 2023 में रांची के मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और लगातार प्रयास करते हुए इस साल सफलता प्राप्त की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही