Search

 
 
 

मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.87 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 96.79 करोड़

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को फरवरी माह की सम्मान राशि जारी कर दी गई है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को फरवरी माह की सम्मान राशि जारी कर दी गई है. जिले की 3 लाख 87 हजार 174 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डीबीटी के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये भेजे गए हैं. इससे पहले जनवरी माह की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है.

 

जिले में अनगड़ा के 16,607, बेड़ो के 20,496, बुढ़मू के 17,737, चान्हो के 19,673, कांके के 31,443, मांडर के 22,984, सिल्ली के 21,045, रातू के 18,476, ओरमांझी के 18,092, तमाड़ के 18,420 और सोनाहातू के 13,018 लाभुकों को योजना का लाभ मिला है. वहीं, सदर शहरी क्षेत्र में 24,686 महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई.

 

इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यदि किसी लाभुक को भुगतान में समस्या होती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही