Search

 
 
 

राजधानी में लगे ईसीबी मशीन रखरखाव के अभाव में हो रहे खराब, 50 जगहों पर लगाई गई थी मशीन

 
Ranchi : राजधानी में विभिन्न चौक चौराहों पर लगी ईसीबी मशीन ( इमरजेंसी कॉल बॉक्स) रखरखाव के अभाव में खराब हो रहे है. दो साल पहले 165 करोड़ की लागत से ईसीबी मशीन को लगाया गया था. ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की आपात की स्थिति में सहायता दिया जा सके. हालांकि राजधानी में लगा ईसीबी मशीन का दो सालों में सही से इस्तेमाल नहीं हो पाया है और ना ही उसके रखरखाव में कोई ध्यान दिया जा रहा है, जिसके कारण कई मशीन खराब हो गयी है, जबकि कई खराब होने की स्थिति में है. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/new-definition-of-rahul-gandhi-kauravas-of-21st-century-wear-khaki-half-pants-carry-lathis-in-hand/">राहुल

गांधी की नयी परिभाषा, 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पेंट पहनते हैं, हाथ में लाठी लिये होते हैं…

नगर निगम ने लोगों की सहायता के लिए मशीन लगायी थी

बता दें कि दो साल पहले नगर निगम ने लोगों की सहायता के लिए मशीन लगायी थी. ईसीबी में लगे बटन को दबाने से किसी भी मुसीबत में फंसे लोगों को त्वरित मदद मुहैया कराने की बात कही गई थी. राजधानी में कुल 50 जगहों पर मशीन लगाई गई है. यहां से कॉल बॉक्स, डिस्प्ले, साउंड और सीसीटीवी की मॉनिटरिंग होनी थी,हालांकि, फिलहाल किसी तरह की सर्विस यहां से ऑपरेट नहीं हो रही है. खुले में कचरा फेंकने वालों पर थोड़ी बहुत इसी कंट्रोल ऑफिस से कार्रवाई हुई थी, वो भी अब बंद है. इस सेंटर के माध्यम से राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था संभालने में भी मदद लेनी थी. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-robbing-a-car-for-not-depositing-the-installment-by-taking-a-finance-car-police-probing-recovered-pistol/">जमशेदपुर

: फाइनांस की कार लेकर किस्त जमा नहीं करने पर कार लूट का लगाया आरोप, बरामद पिस्टल की जांच कर रही पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही