Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अर्थशास्त्री नूरील रूबिनी की डरावनी भविष्यवाणी, 2022 के अंत तक विश्वस्तर पर आयेगी आर्थिक मंदी

LagatarDesk : 2008 के आर्थिक संकट की भविष्यवाणी करने वाले अर्थशास्त्री नूरील रूबिनी ने एक बार फिर विश्वस्तर पर आर्थिक मंदी का पूर्वानुमान लगाया है. नूरील रूबिनी ने 2022 के अंत तक विश्वस्तर पर एक “लंबी और बेहद खराब” आर्थिक मंदी की भविष्यवाणी की है. रूबिनी का मानना है कि यह आर्थिक मंदी 2022 के अंत से शुरू होकर 2023 के आखिर तक चल सकती है. (पढ़ें, रक्तदान">https://lagatar.in/organizations-organizing-blood-donation-camp-were-honored-at-sadar-hospital/">रक्तदान

शिविर का आयोजन करने वाले संस्थाओं को सदर अस्पताल में किया गया सम्मानित)

एसएंडपी 500 इंडेक्स में 30-40 फीसदी की आ सकती है गिरावट

नूरील रूबिनी ने केवल आर्थिक मंदी की ही नहीं बल्कि स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 को लेकर भी पूर्वानुमान जताया है. उन्होंने कहा कि अगर हल्की म एसएंडपी 500 में 30 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा सकती है. इतना ही नहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स में 40 फीसदी तक की भी गिरावट आ सकती है. इसे भी पढ़ें : आलोचना">https://lagatar.in/criticism-not-tolerated-russias-foreign-minister-walks-out-of-unsc-meeting-abuses-president-of-ukraine/">आलोचना

बर्दाश्त नहीं हुई, UNSC की बैठक से वॉक आउट कर गये रूस के विदेश मंत्री, यूक्रेन के राष्ट्रपति को कहे अपशब्द

1970 की तरह ऋण संकट हो सकता है पैदा

नूरील रूबिनी ने कहा कि जब दुनिया मंदी की चपेट में आ जायेगी तो सरकारी प्रोत्साहन वाले उपायों की उम्मीद खत्म हो जायेगी. क्योंकि बहुत अधिक कर्ज वाली सरकारों के पास वैसा करने के लिए कुछ बचा नहीं होगा. रूबिनी ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि साल के अंत में फेड फंड रिजर्व ब्याज दर को बढ़ाकर 4-4.25 फीसदी तक ले जायेगी. ब्याज दर बढ़ने से विश्वस्तर पर वित्तीय संकट के रूप में 1970 के दशक की तरह ऋण संकट पैदा होगी. इसे भी पढ़ें : मृत्यु">https://lagatar.in/icc-schools-in-ghatshila-musabani-waiting-to-get-death-certificates/">मृत्यु

प्रमाण पत्र पाने की प्रतीक्षा में आईसीसी के घाटशिला-मुसाबनी के स्कूल !

2008 में आये वित्तीय संकट की की थी सटीक भविष्यवाणी

बता दें कि कि नूरील रूबिनी वही अर्थशास्त्री हैं, जिन्होंने 2008 में आये वित्तीय संकट की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी. रूबिनी ने 2007-2008 में हाउसिंग बबल के क्रैश होने के कारण आये संकट को लेकर पहले ही बता दिया था. इसके बाद नूरील रूबिनी का नाम चर्चा में था. इस भविष्याणी के बाद उन्हें डॉक्टर डूम के नाम से जानने लगे थे. इसे भी पढ़ें : अमेरिकी">https://lagatar.in/billionaires-around-the-world-were-blown-away-by-the-storm-in-the-us-market/">अमेरिकी

बाजार में आये तूफान से दुनियाभर के अरबपतियों की दौलत उड़ी, मस्क और अंबानी को हुआ तगड़ा नुकसान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही