Search

 
 
 

अमेरिकी बाजार में आये तूफान से दुनियाभर के अरबपतियों की दौलत उड़ी, मस्क और अंबानी को हुआ तगड़ा नुकसान

 
LagatarDesk : अमेरिकी शेयर बाजार में आये तूफान के कारण दुनियाभर के अरबपतियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. दुनिया के टॉप 70 अरबपतियों की संपत्ति घट गयी है. टेस्ला के सीईओ और भारत के अरबपति को सबसे अधिक कीमत चुकानी पड़ी. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति 9.03 बिलियन डॉलर घटकर 245 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. (पढ़ें, कैशकांड">https://lagatar.in/cash-scandal-advocate-rajiv-kumar-did-not-get-bail-ed-again-sought-time-for-reply/">कैशकांड

: अधिवक्ता राजीव कुमार को नहीं मिली बेल, ED ने जवाब के लिए फिर मांगा समय)

1.77 बिलियन डॉलर रह गयी मुकेश अंबानी की दौलत

रईसों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज गौतम अडानी की दौलत 3.50 बिलियन डॉलर घटकर 142 बिलियन डॉलर रह गयी. अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को 3.72 डॉलर का झटका लगा है. जिसके बाद बेजोस की दौलत 137 बिलियन डॉलर पर आ गयी. हालांकि अभी भी वो दुनिया के तीसरे सबसे रईस अरबपति बने हुए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 1.77 बिलियन डॉलर कम हो गयी. 85.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अंबानी नौवें सबसे रईस अरबपति बने हुए हैं. इसे भी पढ़ें : छापर">https://lagatar.in/tpc-and-jjmp-organizations-face-to-face-for-levy-collection-from-chhapar-river-sand-ghat-there-may-be-many-more-murders/">छापर

नदी बालू घाट से लेवी वसूली को लेकर टीपीसी और जेजेएमपी संगठन आमने -सामने, हो सकती कई और हत्याएं

फेडरल रिजर्व के फैसले से अमेरिकी शेयर बाजार हुआ क्रैश

दरअसल फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर बढ़ाये जाने और भविष्य को लेकर भी संकेत दिये जाने से निवेशकों में डर का माहौल है. इस वजह से बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार क्रैश हो गया. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज, एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में भारी गिरावट देखने को मिली. जिसकी वजह से अरबपतियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-woman-burnt-while-cooking-food-in-kasturba-school-hospitalized/">बोकारो

: कस्तूरबा स्कूल में खाने बनाने के दौरान जली महिला, अस्पताल में भर्ती

 शेयर बाजार में आयी गिरावट से निवेशकों को लगी करोड़ों की चपत

बता दें कि भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार ब्लैक फ्राईडे साबित हुआ. शुक्रवार को BSE-NSE में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 1,020.80 अंक लुढ़क कर 58,098.92 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 302.45 अंक की गिरावट के साथ 17,327.35 अंक पर बंद हुआ. इस गिरावट के कारण बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 276.6 लाख करोड़ रह गया. वहीं निवेशकों को भी करीब 5 लाख करोड़ की चपत लगी. इसे भी पढ़ें : बाल">https://lagatar.in/cbi-raids-56-places-across-the-country-against-material-related-to-child-sexual-abuse/">बाल

यौन उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री के खिलाफ सीबीआई का देशभर में 56 जगहों पर छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही