Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IAS छवि रंजन के आवास पर नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंची ED, धनबाद में पोस्टेड SDPO के घर में छापा

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सेना की जमीन खरीद बिक्री के मामले में तीन राज्यों में एक साथ 22 ठिकानों पर छापामारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर के कदमा स्थित छवि रंजन के आवास पर ईडी की टीम नोट गिनने वाली मशीन के साथ पहुंची है. बताया जा रहा है कि छवि रंजन के मास्टर बेडरूम के फ्लैट के अंदर स्पेशल सेफ्टी (तीन अलग-अलग दरवाजा) का इंतजाम है. ईडी की टीम ने आदित्यपुर स्थित उनके रिश्तेदार को यहां बुलाकर फ्लैट को खुलवाया. बता दें कि रिश्तेदार फ्लैट का केयरटेकर भी था. इसे भी पढ़ें -फिर">https://lagatar.in/corona-continues-to-spread-again-10158-new-patients-found-in-24-hours-daily-rate-of-infection-4-42-percent/">फिर

पांव पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में देश में मिले 10,158 नये मरीज, दैनिक संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत

बिहार के गोपालगंज में ईडी की छापेमारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/chavi-ed.jpg"

alt="IAS छवि रंजन के आवास पर नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंची ED, धनबाद में पोस्टेड SDPO के घर में छापा" width="600" height="400" /> वहीं बिहार के गोपालगंज जिले में भी ईडी की टीम गुरुवार की सुबह से छापेमारी कर रही है. गोपालगंज जिले कुचायकोट थाना क्षेत्र के बनतैल गांव में ईडी के अधिकारियों ने परिजनों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की है. बताया जा रहा है कि धनबाद जिले में एक एसडीपीओ पोस्टेड हैं. जिसके यहां छापेमारी की जा रही है.

हजारीबाग में भरत प्रसाद के आवास और परिसर पर ईडी का छापा

हजारीबाग बगोदर मार्ग बीएसएफ मेरु चौक में प्रज्ञा केंद्र संचालित करने वाले भरत प्रसाद के आवास और परिसर में संचालित एसबीआई शाखा में भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें -जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raids-on-22-locations-of-former-dc-chhavi-ranjan-of-ranchi-relatives-house-raided-in-jamshedpur/">जमशेदपुर

: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के 22 ठिकानों पर छापेमारी, जमशेदपुर में रिश्तेदार के घर रेड

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही