Lagatar News Network : छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ था. इनफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट (ईडी) इस घोटाले को साबित नहीं कर सकी. सुप्रीम कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया है. यह ईडी के लिए बड़ा झटका है. ऐसे वक्त में जब लोकसभा चुनाव सामने हैं और इनफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट (ईडी) की चर्चा सबसे अधिक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईडी का बचाव करते हैं. कहते हैंः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, तो विपक्ष बिलबिला रहा है. विपक्ष के नेता कहते हैंः भाजपा ईडी का इस्तेमाल कर विपक्ष को तोड़ रही है, कमजोर कर रही है. ताकि विपक्ष खत्म हो जाए. पिछले 21 मार्च को ईडी ने दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला में वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. अभी वह जेल में हैं. दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में हैं. इससे पहले जमीन घोटाले के आरोप में ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें -पीलीभीत">https://lagatar.in/pm-said-in-pilibhit-rally-india-alliance-insulted-lord-ram-people-should-never-forget-it/">पीलीभीत
रैली में बोले पीएम, INDIA गठबंधन ने प्रभु राम का अपमान किया, जनता इसे कभी ना भूले
फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड सद्दाम के पास से मिली पूर्व CM के कब्जे वाली CNT नेचर भूमि की बनी जेनरल डीड [wpse_comments_template]
रैली में बोले पीएम, INDIA गठबंधन ने प्रभु राम का अपमान किया, जनता इसे कभी ना भूले
शराब घोटाला केस को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया
आपको यह भी याद होगा. पिछले साल चार राज्यों तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए. छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर 2000 करोड़ का शराब घोटाला बड़ा मुद्दा था. वहां कांग्रेस की सरकार थी और कथित शराब घोटाले की जांच ईडी कर रही थी. लगातार छापेमारी कर रही थी और गिरफ्तारियां हो रही थी. कोर्ट ने ईडी को तगड़ा झटका देते हुए इस शराब घोटाले के मामले को रद्द कर दिया है. इस मामले में ईडी घोटाला साबित नहीं कर सकी. इस कारण सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ मामला दर्ज किया था. न्यायमूर्ति अभय एस ओका और उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा है कि अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता. चूंकि कोई अपराध हुआ ही नहीं, इसलिए पीएमएलए की धारा-2(यू) के तहत परिभाषित अपराध में संपत्ति अर्जित नहीं हो सकती. यदि अपराध में कोई संपत्ति अर्जित नहीं किया गया, तो पीएमएलए के तहत अपराध का मामला नहीं बनता. उल्लेखनीय है कि इस मामले की जांच के दौरान ईडी ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे. ईडी ने कहा था कि पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा शराब घोटाले के सरगना हैं. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में ईडी इस घोटाले को साबित नहीं कर सकी. इसे भी पढ़ें -EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-general-deed-of-cnt-nature-land-occupied-by-former-cm-found-from-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deed/">EXCLUSIVE:फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड सद्दाम के पास से मिली पूर्व CM के कब्जे वाली CNT नेचर भूमि की बनी जेनरल डीड [wpse_comments_template]
Leave a Comment