Search

 
 
 

निलंबित IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा समेत 4 के खिलाफ ED कोर्ट ने जारी किया समन

 
Ranchi: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति और पल्स अस्पताल के मालिक अभिषेक झा, CA सुमन कुमार, JE राम विनोद सिंह, राजेंद्र जैन, जय किशोर चौधरी और शशि प्रकाश के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर ED की विशेष अदालत ने संज्ञान ले लिया है. जिसके बाद इन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वहीं संज्ञान लेने के बाद ED की विशेष कोर्ट ने उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है. कोर्ट ने जिन आरोपियों के विरुद्ध समन जारी किया है उन्हें 3 अगस्त तक तक कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना है. इसे पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-in-jharkhand-55-thousand-teachers-will-soon-be-reinstated-cm-hemant-gave-instructions/">रांची:

झाऱखंड में जल्द होगी 55 हजार शिक्षकों की बहाली, सीएम हेमंत ने दिया निर्देश

ED अधिकारी दो बड़े बक्सों में चार्जशीट लेकर पहुंचे थे कोर्ट

मनरेगा घोटाला मामले में ED ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. ED की टीम कोर्ट में लगभग 5000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है. जिसमें पूजा सिंघल के कारनामों की विस्तृत जानकारी दी गई है. ईडी ने अपनी चार्जशीट में पूजा सिंघल के पूरे नेक्सस की जानकारी भी कोर्ट को दी और चार्जशीट में इस केस से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी दी हैं. ED के अधिकारी दो बड़े बक्सों में चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें- ED">https://lagatar.in/ed-arrested-pankaj-mishra-after-questioning/">ED

ने पूछताछ के बाद पंकज मिश्रा को किया अरेस्ट, सीएम के विधायक प्रतिनिधि हैं पंकज
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही