Ranchi News: हाईकोर्ट ने एलबी सिंह व आरती सिंह की याचिका पर सुनवाई के बाद ईडी को दो सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया. इन दोनों ने ईडी द्वारा फ्रीज किये गये म्यूचुअल फंड को रिलीज करने के लिए याचिका दायर की थी.
ईडी ने कोयला घोटाले में दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान कुल 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को फ्रीज किया था. इसमें से सबसे बड़ा हिस्सा एलबी सिंह से जुड़ी कंपनी और उसकी पत्नी आरती सिंह के नाम पर है. फ्रीज किये गये म्यूचुअल फंड में से 60 करोड़ रुपये का म्यूचुअल फंड एलबी सिंह से जुड़ी कंपनी देव प्रभा माइनिंग एंड इंफ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और 26 करोड़ रुपये का म्यूचुअल फंड आरती सिंह से संबंधित है.
इसे भी पढ़ें -
आरती सिंह, कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी हैं. ईडी की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और राजेश शंकर की पीठ में हुई. सुनवाई के दौरान याचिकादाताओं की ओर से ईडी की कार्रवाई को गलत बताया गया. सुनवाई के बाद न्यायालय ने ईडी को दो सप्ताह के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया. ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा. इन दोनों ने ईडी की कार्रवाई को नियम सम्मत बताया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

