Search

 
 
 

ED का खुलासाः झारखंड में हुआ 1000 करोड़ से अधिक का अवैध खनन

 
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि झारखंड 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध खनन हुआ है. ईडी ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा को `राजनीतिक संरक्षण` प्राप्त है, क्योंकि वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक प्रतिनिधि है और उनके विधानसभा क्षेत्र में संचालित कथित अवैध खनन गतिविधियों को अपने सहयोगियों के जरिये `नियंत्रित` करता है. गौरतलब है कि बीते 16 सितंबर को ईडी ने रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में मिश्रा और उसके दो सहयोगियों-बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था. [caption id="attachment_425950" align="aligncenter" width="915"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/11-36.jpg"

alt="" width="915" height="1217" /> ईडी की प्रेस रिलीज[/caption] इसे पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-children-studying-in-government-school-will-open-an-account-in-hdfc-bank-camp-organized/">चाईबासा

: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का एचडीएफसी बैंक में खुलेगा खाता, लगाया गया कैंप

 42 करोड़ की संपत्ति की पहचान

ईडी के मुताबिक पंकज मिश्रा द्वारा अवैध गतिविधियों से `अर्जित` लगभग 42 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की पहचान की गई है. ईडी द्वारा गिरफ्तार पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. जांच एजेंसी ने कहा कि उसने राज्य में अब तक अवैध खनन से अर्जित लगभग एक हजार करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों की `पहचान` की है. इसे भी पढ़ें-व्लादिमीर">https://lagatar.in/vladimir-putin-threatens-us-nato-warns-of-nuclear-war-preparing-to-merge-four-parts-of-ukraine/">व्लादिमीर

पुतिन ने अमेरिका-नाटो देशों को धमकाया, परमाणु युद्ध की चेतावनी दी, यूक्रेन के चार हिस्सों को मिलाने की तैयारी
ईडी के मुताबिक, धन शोधन से जुड़े इस मामले में 47 तलाशी अभियान चलाए गए, जिनमें 5.34 रुपये की नकदी, 13.32 करोड़ रुपये बैंक जमा राशि, 30 करोड़ रुपये मूल्य का पानी जहाज, पांच स्टोन क्रशर और दो ट्रक जब्त किये गए हैं. जांच एजेंसी के अनुसार, छापेमारी में दो एके-47 राइफल भी बरामद हुए हैं, जिन्हें बाद में झारखंड पुलिस ने अपना बताया था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही