Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी को ईडी ने दी तीन दिन की मोहलत, अब सोमवार को पूछताछ

Advertisement
Advertisement
New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को तीन दिन की मोहलत देते हुए शुक्रवार को पूछताछ से छूट दे दी. अब ईडी राहुल गांधी से सोमवार को पूछताछ करेगी. इससे पहले ईडी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को चौथी बार पूछताछ के लिए तलब किया था. हालांकि राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी की सेहत का हवाला देते हुए तीन की मोहलत मांगी थी, जिसे ईडी ने स्वीकार कर लिया.

तीन दिन तक पूछताछ की गई थी

इससे पहले सोमवार से बुधवार तक उनसे लगातार तीन दिन तक पूछताछ की गई थी. एजेंसी ने उन्हें गुरुवार को भी आने को कहा था, लेकिन उन्होंने एक दिन का ब्रेक लेने की बात कही थी. ऐसे में उन्हें शुक्रवार को एक बार फिर से एजेंसी के दफ्तर में पेश होना था. इससे पहले भी उन्होंने मां के अस्पताल में भर्ती होने और उनके साथ वक्त गुजारने की बात पर ही एक दिन की छुट्टी ली थी. इसे भी पढ़ें – जम्मू">https://lagatar.in/encounter-in-jammu-and-kashmir-3-terrorists-killed-by-security-forces/">जम्मू

कश्मीर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों 3 आतंकियों को मार गिराया

तीन दिनों में 30 घंटे तक मैराथन पूछताछ

बता दें कि सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी सोनिया गांधी के पास ही हैं. कांग्रेस सांसद से लगातार तीन दिनों में 30 घंटे तक मैराथन पूछताछ की गई थी. इस मामले ने राजनीतिक हलचल भी पैदा कर दी है. तीनों दिन कांग्रेसियों ने ईडी दफ्तर के बाहर और कांग्रेस कार्यालय के सामने जमकर धरना प्रदर्शन किया और राहुल गांधी से पूछताछ का विरोध किया. कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है और इसीलिए गांधी फैमिली पर हमला बोला जा रहा है.

पुलिस ने आरोप को खारिज किया

मुख्य विपक्षी दल ने यह आरोप भी लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उसके कार्यालय पर ‘हमला’ बोला और कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की पिटाई की, हालांकि पुलिस ने इस आरोप को खारिज किया है. कांग्रेस के अनुसार, सांसद मणिकम टैगोर, ए चेल्ला कुमार, अमर सिंह और जयकुमार विजय वसंत तथा राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी और कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसे भी पढ़ें – अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-the-youth-was-preparing-for-recruitment-in-the-army-committed-suicide-in-despair/">अग्निपथ

योजना : सेना में भर्ती की तैयारी करा रहा था युवक, निराश होकर किया सुसाइड
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही