Search

 
 
 

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ईडी ने जेल में की पूछताछ, लेवी के पैसे इन्वेस्ट को लेकर ली जानकारी

 
Ranchi : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पूछताछ की. पूछताछ के दौरान यहां ईडी ने लेवी के पैसे को कहां-कहां इन्वेस्ट किया है और किसके माध्यम से इन्वेस्ट किया, इससे संबंधित जानकारी ली. इसके अलावा ईडी ने दिनेश गोप से नेताओं और पुलिस से सांठगांठ को लेकर भी पूछताछ की. गौरतलब है कि दिनेश गोप को बीते 21 मई को एनआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था. जमीन से लेकर व्यापार तक में करोड़ों रुपयों का किया है निवेश एनआईए की पूछताछ में दिनेश गोप ने लेवी से मिले पैसों को लेकर कई अहम जानकारी दी थी. पूछताछ के दौरान उसने एनआईए के अधिकारियों को बताया था कि राजधानी रांची और उसके आसपास उसने जमीन से लेकर व्यापार तक में करोड़ों रुपयों का निवेश किया है. इस काम में कई लोगों ने उसका सहयोग किया है.आतंक के बल पर अकूत संपत्ति खड़ा करने वाले दिनेश गोप द्वारा मनी लांड्रिंग की आशंका को देखते हुए अब ईडी दिनेश गोप से पूछताछ करेगी. शेल कंपनियों में भी किया है निवेश दिनेश गोप ने आतंक दिखाकर वसूले गए पैसे का निवेश शेल कंपनियों में भी किया है. इन कंपनियों का संचालन उसकी दोनों पत्नियां करती थी. शेल कंपनियों के नाम का भी खुलासा हो चुका है. नोटबंदी के बाद दिनेश गोप का एक सहयोगी भी गिरफ्तार किया गया था. उसने स्वीकार किया था कि वह गोप के पुराने नोट बदलने आया था. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/meeting-of-jmm-district-presidents-on-tuesday-governments-work-will-also-be-discussed/">झामुमो

जिला अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को, सरकार के काम पर भी होगी चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही